फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath meets genius sisters.

'जीनियस सिस्टर्स' की प्रतिभा के मुरीद हुए सीएम योगी, मिली 51 हजार रुपये की सहायता राशि

Mon, 02 Jul 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath meets genius sisters.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जीनियस सिस्टर्स हनी सिंह व हंसी सिंह से मिलकर उनके मुरीद हो गए और दोनों को 51-51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। दोनों बहनें डेढ़ घंटे में 2000 से भी ज्यादा जीके (जनरल नॉलेज) के सवाल हल कर सकती हैं और दोनों 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान से भी जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार उनकी पूरी मदद करेगी जिससे कि वो इसी तरह से अच्छा प्रदर्शन करती रहें और दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकें। दोनों बच्चियों को बसों के पास भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके पहले हनी व हंसी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा भाई मोदी से भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनी सिंह की उम्र 11 वर्ष है और वो सातवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि हंसी सिंह 8 साल की है और पांचवी कक्षा में पढ़ती है। दोनो पीलीभीत की रहने वाली हैं।

chief minister yogi adityanath meets genius sisters.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान से जुड़ी होने के कारण उनकी प्रशंसा की।

chief minister yogi adityanath meets genius sisters.

मुख्यमंत्री योगी ने दोनों के अच्छे भविष्य की कामना की।

chief minister yogi adityanath meets genius sisters.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हनी सिंह व हंसी सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed