फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath meeting with officers on unlock 1.

धर्मस्थलों, मॉल व रेस्टोरेंट खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों से की चर्चा, दिए ये निर्देश

Sun, 07 Jun 2020 02:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Jun 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath meeting with officers on unlock 1.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में सोमवार से सभी धर्मस्थल, शॉपिंग मॉल, होटल व रेस्टोरेंट सोमवार से खुल जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इलेवन के साथ चर्चा कर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से कहा कि अनलॉक के दूसरे चरण की शुरुआत 8 जून, 2020 से हो रही है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों तथा मण्डलायुक्तों से संवाद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए साथ ही क्वारंटीन सेंटर और कम्युनिटी किचन में पुख्ता इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जिलाधिकारियों के सहयोग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, उनसे समन्वय बनाते हुए कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डलों में विकास व राजस्व संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के शुरू होने के बाद एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, सड़क, नहर आदि के निर्माण कार्यों में श्रमिकों व कामगारों को रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योग, कृषि, उद्यान निर्माण आदि के क्षेत्र में रोजगार की सभी संभावनाओं को तलाशा जाए। केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाओं में श्रमिकों व कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है, इससे उत्तर प्रदेश का नवनिर्माण हो सकेगा। आगामी 15 जून, 2020 से श्रमिकों व कामगारों को रोजगार देने के संबंध में व्यापक कार्य योजना बना ली जाए।

श्रमिकों व कामगारों को किराए के आवास उपलब्ध करवाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए

मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को श्रमिकों व कामगारों के लिए किराए के आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत लाभान्वित करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, गौतमबुद्घनगर और फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेजों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed