फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath meeting with officers on industrial development.

आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा दें : मुख्यमंत्री योगी

Wed, 13 May 2020 09:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 May 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath meeting with officers on industrial development.
अफसरों संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए हर सेक्टर की नीतियों को आवश्यकता के अनुरूप सरल किया जाए। राजस्व और औद्योगिक विकास विभाग नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की जरूरत को पूरा करने के लिए लैंड बैंक स्थापना की कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को लोकभवन में उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि प्रवासी कामगार, श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं। उनके लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएं। सभी प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जाए। अस्वस्थ होने की दशा में इनके उपचार की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृह्द कार्ययोजना बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों, कामगारों को उनके गृह राज्य में भेजने के लिए संबंधित राज्य को ऐसे श्रमिकों व कामगारों की सूची उपलब्ध कराई जाए। दुकानों, मंडियों, बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क अवश्य पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगरा, मेरठ व कानपुर नगर में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पूल टेस्टिंग में वृद्धि की जाए

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी नर्सिंग होम कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर की व्यवस्था की जाए। चिकित्सालयों में पीपीई किट, एन-95 मास्क तथा सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता एवं समुचित वितरण कराया जाए। कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि करते हुए एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में एक लाख बेड की व्यवस्था की जाए।

क्वारंटीन क्षमता बढ़ाई जाए
सीएम ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार व श्रमिक आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुएक्वारंटीन क्षमता को बढ़ाया जाए। कम्युनिटी किचन व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए सभी के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता कराई जाए। यह सुनिश्चित हो कि कोई भी भूखा न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed