{"_id":"5dcce7978ebc3e5b516deb2e","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-is-not-happy-with-the-behavior-of-amethi-dm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को हटाया गया, अरुण कुमार नए जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को हटाया गया, अरुण कुमार नए जिलाधिकारी
Thu, 14 Nov 2019 11:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन से अभद्रता पर मुख्यमंत्री नाराज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। उनके व्यवहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे। वहीं, मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षारत् किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार होने के नाते प्रशांत शर्मा को कल से ही बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोई तरकीब काम नहीं आई। बता दें कि प्रशांत शर्मा अपने खराब व्यवहार पर हाईकोर्ट से पहले भी दंडित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसके पहले केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर उन्हें अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी थी।
दरअसल, मंगलवार को अमेठी के एक ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो बैठे और परिजनों से अभद्रता कर बैठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, डीएम ने खुद ऐसे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई से पूरा परिवार संतुष्ट है। जो वीडियो चल रहा है वह एडिट किया हुआ है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कही ये बात
वहीं, मामले को केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से डीएम को सलाह देते हुए लिखा है कि विनयशील एवं संवेदनशील बने हम यही प्रयास होना चाहिए। जनता के हम सेवक हैं शासक नहीं।