{"_id":"5eb776883120d16be20654f9","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-instructed-to-make-action-plan-for-revenue-growth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वृद्धि के लिए बनाएं कार्ययोजना, पूल टेस्टिंग में यूपी देश में पहले नंबर पर: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वृद्धि के लिए बनाएं कार्ययोजना, पूल टेस्टिंग में यूपी देश में पहले नंबर पर: सीएम योगी
Sun, 10 May 2020 09:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 May 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजस्व प्राप्ति की सभी संभावनाओं पर कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इसलिए राजस्व वृद्धि के वैकल्पिक स्रोत तलाशने करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी की दर 42 प्रतिशत है। यह देश भर में रिकवरी की राष्ट्रीय औसत 29.2 प्रतिशत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यमंत्री अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाए। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को रेडिमेड कपड़े तथा स्वेटर तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए।
विज्ञापन
कोरोना की केमिस्ट्री को समझते हुए ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना से बचा जा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किए गए आयुष कवच-कोविड-एप में जड़ी-बूटियों पर आधारित आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी गई हैं।

इन्हें अपनाकर इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘आयुष कवच-कोविड-एप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों के 52,000 बेड के क्षमता विस्तार के लक्ष्य के मुकाबले 53,400 बेड की व्यवस्था कर ली गई है। पूल टेस्टिंग में यूपी, देश में प्रथम स्थान पर है।
क्वारंटीन सेंटरों को जियो टैग करने में तेजी लाएं
सीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति बनाकर उसे लागू किया जाए। डोर स्टेप डिलीवरी तथा सप्लाई चेन को सुदृढ़ रखा जाए। क्वारंटीन सेंटर तथा आश्रय स्थल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। क्वारंटीन सेंटर को जियो टैग करने में तेजी लाई जाए।
विदेश से आए लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यकतानुसार उन्हें उपचारित किया जाए। उन्होंने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कोविड-19 के खिलाफ जंग तथा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों, निगमों एवं अन्य संस्थानों के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्य पर संतोष जताया। कहा कि 18 करोड़ लोगों को तीन चरणों में अनाज उपलब्ध कराया जा चुका है। कई देशों की आबादी भी 18 करोड़ नहीं है।

डिग्री व इंटर कॉलेजों के प्रिंसिपलों को दें इन्फेक्शन से बचाव का प्रशिक्षण
योगी ने कहा कि मेडिकल इन्फेक्शन से बचाव के लिए डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलाए जाए। डिग्री व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाए ताकि वे आम लोगों को जागरूक कर सकें।
मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व सभी जिलों के डिप्टी सीएमओ से भी नियमित संवाद किया जाए। सभी जिलों में पीपीई किट तथा एन-95 मास्क की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं के संचालन की अनुमति संबंधित डीएम व सीएमओ की कमेटी देगी।
वह सुनिश्चित करेगी कि इमरजेंसी सेवा प्रदान करने जा रहे चिकित्सालय में मेडिकल इन्फेक्शन से सुरक्षा के सभी उपाय लागू हो गए हैं तथा संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया है।

संचारी रोगों की रोकथाम को अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी व बरसात के मौसम में संचारी रोगों के प्रसार की संभावना रहती है। ऐसे में मलेरिया, डेंगू सहित विभिन्न संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पंचायती राज, बाल विकास, महिला कल्याण आदि विभाग को एक समन्वित व समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए संचालित गोआश्रय स्थलों को आय से जोड़ते हुए गोबर से कंपोस्ट बनाकर खेतों में इस खाद का उपयोग किया जाए।