{"_id":"5dc174d78ebc3e5b467ef1f5","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-inaugrated-a-hospital-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब यूपी के पास बेहतरीन संस्थान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब यूपी के पास बेहतरीन संस्थान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Tue, 05 Nov 2019 06:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य जरूरतों के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर था पर अब प्रदेश में बेहतरीन संस्थान है। लखनऊ में पीजीआई है और उसकी गुणवत्ता भी है पर आबादी को देखते हुए प्रदेश में ऐसे कई और संस्थानों की जरूरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केजीएमयू देश का बेहतरीन संस्थान है। यहां से पढ़े हुए डॉक्टर दुनिया भर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ में डेढ़ हजार करोड़ के निवेश से ये अस्पताल बना है इससे करीब छह हजार लोगों को रोजगार मिला है। आपकी टीम का स्वागत है।
योगी ने कहा कि 1947 से 2016 तक यूपी में 12 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन उसके बाद 15 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सात मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन