फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi Adityanath in Ayodhya Today Know Ram Mandir Construction Update

CM Yogi in Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की प्रगति देखी

Sat, 19 Aug 2023 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

CM Yogi Ayodhya Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शनिवार को सबसे पहले उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi Adityanath in Ayodhya Today Know Ram Mandir Construction Update
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी। इस मौके पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


शनिवार को करीब 11.00 बजे उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से रामजन्मभूमि के लिए परिसर के लिए उनका काफिला रवाना हो गया।
विज्ञापन


सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा जुड़ाव है। गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है। सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी। सीएम भी अपनी पीढ़ी की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। दिगंबर अखाड़ा राममंदिर आंदोलन का प्रधान केंद्र भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर आंदोलन की पहली बैठक इसी अखाड़े में हुई थी। उसमें राममंदिर निर्माण के लिए एक समिति का भी गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष महंत अवैद्यनाथ बनाए गए थे जो सीएम योगी के गुरु रहे। 1989 में महंत रामचंद्र दास परमहंस को रामजन्म भूमि न्यास का पहला अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद ही मंदिर आंदोलन को नई दिशा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed