{"_id":"5de8b2a78ebc3e54f937cf71","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-gives-instruction-in-unnao-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश, सरकारी खर्च पर होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश, सरकारी खर्च पर होगा इलाज
Thu, 05 Dec 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला देने के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं साथ ही मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक से शाम तक मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि पीड़िता का सरकारी खर्च पर इलाज करवाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
बता दें कि उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार अल सुबह छह युवकों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पीड़िता की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर के बाद अब पीड़िता को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बयान दिया है कि गुरुवार सुबह चार बजे वह रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। गौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर शुभम, शिवम, उमेश ने घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार किया। वह चक्कर आने से गिरी तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर भीड़ को आता देख वह भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि पूर्व में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर डीएम देवेंद्र पांडे, एसपी विक्रांत वीर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पीड़िता की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।