फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference at his residence in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी बोले, कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन कर रही है कांग्रेस

Thu, 19 Nov 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Nov 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference at his residence in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कश्मीर में देश विरोधियों के साथ जुड़कर राष्ट्र की संप्रभुता को चुनौती दे रही है। कांग्रेस को गुपकार पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की पार्टियों से जुड़ना खतरनाक है। जो कि कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में विकास की प्रक्रिया को बाधित करना चाहती है। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं उन्हें सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं तो कांग्रेस विकास की प्रक्रिया को बाधित कर रही है। कांग्रेस को देश को सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस का दोहरा रवैया है। यह देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ सीधे-सीधे खिलवाड़ है। कांग्रेस ने हमेशा ही राष्ट्रीय अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है और अलगाववादी तत्वों को प्रोत्साहित किया है। कश्मीर में कांग्रेस यही काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर के विकास में बाधक रहे अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जिसके खिलाफ गुपकार समझौता हुआ जिसमें कांग्रेस शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिल्ली में कुछ और बोलती है कश्मीर में कुछ और...।

370 पर कांग्रेस का दोहरा रवैया घातक

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस विषय पर उनका दोहरा रवैया घातक है। कश्मीर के तमाम नेता अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते थे और विकास का पैसा हड़प जाते थे अब जिला परिषद के जरिए विकास का पैसा गांवों तक जा रहा है तो वो बौखला गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के 370 पर बयान आये हैं उससे कांग्रेस का गुपकार ग्रुप से जुड़ना खतरनाक है। उन्होंने सवाल उठाए कि जब सीमा पर जवान लड़ रहे हैं तो दुश्मन देश से मदद लेने की बात करना क्या साबित करता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed