फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath addressed police men on facebook.

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस कर्मियों को फेसबुक पर पढ़ाया सेवा एवं सुरक्षा पाठ

Wed, 28 Aug 2019 09:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Aug 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath addressed police men on facebook.
सभागार में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फेसबुक पर लाइव आकर पुलिस लाइंस सभागार में मौजूद कर्मियों को सेवा एवं सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। सीएम ने अपने संबोधन में कर्मियों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों के साथ आला अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरुष व महिला कांस्टेबिल को फेसबुक के माध्यम से सीएम ने संबोधित किया है। पुलिस लाइंस के वर्चुअल क्लास रुम में सभी आरक्षियों को सीएम का संबोधन सुनाया गया।
विज्ञापन


फेसबुक पर सीएम ने पुलिस अफसरों व कर्मियों को ड्यूटी पर बेहतर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था में न करें लापरवाही

अफसरों व कर्मियों को कानून व्यवस्था में हीलाहवाली न बरतने का सीएम ने निर्देश दिया है। सीएम के इस कार्यक्रम से पुलिस अफसरों व कर्मियों का मनोबल काफी बढ़ा है। कार्यक्रम में मौजूद पुरुष व महिला कांस्टेबिलों ने सीएम के लाइव प्रसारण की सराहना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र, सीओ लाइन/सदर प्रेम कुमार थापा सहित प्रशिक्षण दे रहे एसआई शिक्षक, इंस्ट्रक्टर व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed