फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister says any Cadre is not small or big

‘बला’ नहीं, ‘बल’ बनें प्रादेशिक सेवा के अधिकारी, वार्षिक अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री

Sat, 15 Dec 2018 05:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Dec 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister says any Cadre is not small or big
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रादेशिक सेवा संगठन के अधिकारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान कर ग्रामीणों का जीवन खुशहाल बना सकते हैं। बशर्ते अधिकारी ग्रामीणों के लिए ‘बला’ नहीं बल्कि ‘बल’ बनकर काम करें।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित प्रादेशिक सेवा संगठन के वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई काडर छोटा या बड़ा नहीं होता। अफसर को बड़ा बनने के लिए अपनी सोच बड़ी करनी पड़ती है। 
विज्ञापन


समाज में केवल अच्छा काम करने वाले लोगों को याद किया जाता है, जो समाज का भला नहीं करते, उन्हें बला मानकर छुटकारा मिलने पर कहा जाता है कि बला टली। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, तब तक न तो काडर का कोई महत्व है न ही शासन की सेवा का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक सेवा संगठन के अधिकारी भी सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों से गांवों में बेहतर परिणाम देकर काडर का महत्व बढ़ा सकते हैं। इसके लिए टीम भावना से काम करके गांवों और ग्रामीणों के उत्थान की पहल करनी होगी। 

उन्होंने आजीविका मिशन से महिला स्वावलंबन की दिशा में काम करने की आवश्यकता भी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों के रिक्त पदों और प्रादेशिक सेवा संगठन काडर के खाली पदों को प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed