फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister said on Hathras incident, why SP's name connects with every criminal

हाथरस की घटना पर मुख्यमंत्री बोले, आखिर हर अपराधी के साथ क्यों जुड़ता है सपा का नाम

Wed, 03 Mar 2021 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Mar 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister said on Hathras incident, why SP's name connects with every criminal
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में मंगलवार को घटित घटना को लेकर सपा पर हमला बोला। हाथरस की घटना ने टोपी को एक बार फिर से कठघरे में खड़ा किया है। घटना से जुड़े एक टोपी वाले अपराधी के संबंध में सोशल मीडिया पर चली खबर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टोपी वाला कौन था? मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द जुड़ जाता है। उन्होंने कहा कि सपा की हाथरस में बुधवार को होने वाली रैली में सपा के लोगों के साथ उस अपराधी के भी पोस्टर लगे हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा में बजट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने हाथरस की घटना पर सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  पीड़ित बालिका चिल्ला-चिल्लाकर सपा और उस अपराधी के रिश्ते को बता रही है। आप सच को नहीं झुठला सकते। इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के आरोपों को मिथ्या बताते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सपा ने समाजावदी आंदोलन को अस्वभाविक, अव्यवहारिक, अमानवीय बना दिया। उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं में सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध करते हुए कहा कि वे सदन का, नेता सदन का सम्मान करते हैं। लेकिन सदन में ओसत्य को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान बरकरार रहना चाहिए। उन्होंने एक फोटो दिखाई जिसमें आरोपी भाजपा के एक सांसद के साथ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखा खा जाते हैं रामगोविंद
मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के बजट भाषण के दौरान सदन में रहना चाहते थे। उन्होंने वित्त मंत्री और चौधरी के मित्र सुरेश खन्ना के जरिए कहा भी था कि यदि चौधरी अपना भाषण दोपहर 3 बजे रखें तो वे सदन में रहेंगे। लेकिन चौधरी नहीं माने, कहा कि जब जब चौधरी अपने मित्र खन्ना की बात नहीं मानते हैं तो वे धोखा खा जाते है।

62 विधायकों ने बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक विधानसभा में बजट पर भाजपा के 39, सपा के दस, अपना दल के तीन, बसपा के पांच, कांग्रेस के तीन और सुभासपा के दो सदस्यों ने अपने विचार रखे। इस प्रकार कुल 62 सदस्यों ने बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया


आप हमेशा मित्र को धोखा देते हैं
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपको अपने मित्र सुरेश खन्ना के बजट पर तो भरोसा रखना चाहिए था, लेकिन आप हमेशा मित्र को धोखा देते हैं। सदन में एक विधायक ने कहा कि लालजी वर्मा को भी धोखा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालजी वर्मा तो बहुत सारी बातों को पेट में रखते हैं, बोलते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed