फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister inaugurates Chitra Vithika in Legislative Council, Veer Savarkar has also been painted

मुख्यमंत्री ने किया विधान परिषद में चित्र वीथिका का उद्घाटन, सावरकर का चित्र लगाया, कांग्रेस ने किया विरोध

Wed, 20 Jan 2021 01:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Jan 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurates Chitra Vithika in Legislative Council, Veer Savarkar has also been painted
पट्टिका का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद के सुंदरीकरण के कामों का लोकार्पण किया। साथ ही चित्र वीथिका का उद्घाटन भी किया। उन्होंने विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की पट्टिका का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद में लोकार्पित चित्र वीथिका हम सबको प्रेरणा देगी। चित्र वीथिका में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर के चित्र को देखकर उन्होंने कहा कि सावरकर का व्यक्तित्व प्रत्येक भारतवासी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सावरकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ एक बहुत बड़े दार्शनिक, लेखक और कवि भी थे।
विज्ञापन


चौरी-चौरा शतब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 4 फरवरी, 2021 से 4 फरवरी, 2022 तक चौरी-चौरा के शताब्दी वर्ष के दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया वीर सावरकर का चित्र लगाने का विरोध

वहीं कांग्रेस के दीपक सिंह ने विधान परिषद भवन में वीर सावरकर का चित्र लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ वीर सावरकर का चित्र लगाना सेनानियों का अपमान है। दीपक सिंह ने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी। अंग्रेजों की फौज में शामिल होकर आजाद हिंद फौज के खिलाफ युद्ध किया। उन्होंने जिन्ना की भाषा बोली। दीपक सिंह ने सावरकर का चित्र विधान भवन से हटाकर भाजपा के कार्यालय में स्थापित करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed