फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister gave instructions, show the way out to the police personnel involved in the crime

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अपराध में शामिल पुलिसकर्मियों को दिखाएं बाहर का रास्ता

Mon, 25 Jan 2021 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jan 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave instructions, show the way out to the police personnel involved in the crime
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और अपराध में शामिल पुलिस कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाएं। गृह विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। इसी के तहत अधिकारियों को काम करना होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुंभ, प्रवासी भारतीय दिवस और कोरोना के संकट के समय पुलिस ने सराहनीय काम किए हैं, जिससे लोगों का दृष्टिकोण पुलिस के प्रति बदला है। उन्होंने जांच एजेंसियों को पेशेवर तरीके से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फॉरेंसिक के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सत्र के बजट की शेष राशि को समय से खर्च की जाए। पुलिस विभाग में चल रहे कामों में तेजी लाई जाए और समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फारेंसिक साइंस लैब के निर्माण, प्रदेश के 44 जिलों में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे हॉस्टल, पुलिस लाइन, पुलिस थाने और चौकियों के निर्माण कार्य जो चल रहे हैं उसे मानक के अनुरूप, गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी शाखाओं के अधिकारियों से उनके विभाग में किए गए कामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल विभाग के अधिकारियों से विभिन्न जिलों में बन रही जेलों के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने निर्माण कार्यों को इसी बजट सत्र में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed