{"_id":"605b6a4ced20f6655c77d1d4","slug":"chief-minister-expresses-grief-over-the-killing-of-sub-inspector-in-agra-announcement-of-financial-assistance-of-rs-50-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सब इंस्पेक्टर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सब इंस्पेक्टर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान
Wed, 24 Mar 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
आगरा में विवाद सुलझाने गए सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने केनिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सब इंस्पेक्टर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहीद पुलिस कर्मी के परिजन को 50 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर के जिले में एक सड़क के निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा शोक की इस घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देगी।