फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister Akhilesh Yadav wants CBI investigation in narsingh yadav case.

सीएम अखिलेश ने नरसिंह मामले की जांच सीबीआई से कराने को लिखा पत्र

Mon, 12 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
 Chief minister Akhilesh Yadav wants CBI investigation in narsingh yadav case.
अख‌िलेश यादव व पहलवान नरसिंह पंचम यादव

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलवान नरसिंह पंचम यादव के प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की है।

विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव अपनी संस्तुति के साथ भेज दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में नरसिंह यादव का पत्र भी संलग्न कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि नरसिंह यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक पहलवान हैं, जिन्होंने पिछले साल लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। खेल के क्षेत्र में इनकी उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इन्हें यश भारती सम्मान भी दिया है।

विज्ञापन

षड्यंत्र के कारण नहीं ले सके रियो ओलंपिक में भाग

 Chief minister Akhilesh Yadav wants CBI investigation in narsingh yadav case.

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि नरसिंह यादव ने अपने पत्र के माध्यम से यह बताया है रियो डि जेनेरो ब्राजील में पिछले दिनों संपन्न हुए ओलंपिक खेल-2016 में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उन्हें भारतीय दल में सम्मिलित किया गया था। लेकिन किसी कथित षड़यंत्र के कारण वे इसमें हिस्सा नहीं ले सके।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि नरसिंह यादव ने उनसे स्वयं मिलकर भी इसके पीछे कतिपय ईर्ष्यालु तत्वों का हाथ होने की ओर इशारा किया था।

इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया है। इस जांच से इनके ऊपर लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी।

यदि कोई षड्यंत्र प्रकाश में आता है तो ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। इससे खेल-प्रतिस्पर्धाओं में भविष्य में इस प्रकार की नकारात्मक गतिविधियों पर अंकुश भी लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed