फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister akhilesh yadav says we are ready for election.

सीएम अखिलेश बोले, हम समय से पहले चुनाव के लिए तैयार

Sun, 09 Oct 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Oct 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
 chief minister akhilesh yadav says we are ready for election.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग समय से पहले चुनाव करवाना चाहते हैं। हम इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि काम के मामले में कोई भी हमारा मुकाबला नहीं कर सकता। अगले पांच साल के लिए फिर हमारी सरकार बनेगी।

विज्ञापन


सीएम लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अखिलेश ने बिना नाम लिए बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में कहा कि हम उन्हें बुआजी कहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि लोग मुझे अच्छा सीएम समझेंगे तो उनका वोट बैंक खिसक जाएगा। इसलिए बुआ बुलाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर पांच महीने काम कर लोगे तो अगले पांच साल फिर से सत्ता में आएंगे। अब वक्त कम ही होता जा रहा है। फरवरी में ही चुनाव हो सकते हैं। अगर अगली बार यहां लोकभवन में आना है तो चुनाव के लिए खूब मेहनत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पास कोई मुद्दे नहीं

 chief minister akhilesh yadav says we are ready for election.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दे नहीं हैं। अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आने वाले लोगों ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। कहते हैं कि जनधन योजना में सर्वाधिक खाते यूपी में खुले जबकि समाजवादी पेंशन योजना के कारण सर्वाधिक खाते खुले।

अखिलेश ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेव के क्वालिटी चेक पर कहा कि आगरा एक्सप्रेस-वे का वीडियो आया है। 120 की स्पीड पर भी कार में रखा पानी का गिलास सिर्फ हिला, छलका नहीं। यह ऐसा हाईवे है जो देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

उन्होंने कहा कि हमने विकास में संतुलन बनाया है अगर एक्सप्रेस वे बनाया तो जिलों को फोरलेन सड़कों से जोड़ा। मेट्रो बनाया तो साइकिल ट्रैक भी बनवाया। काम में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता। अगर जल्दी चुनाव होंगे तो हमारा काम व नारे जनता तक पहुंचेंगे और हम सत्ता में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed