फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister akhilesh issues orders over bulandshahar issue.

मां-बेटी गैंगरेप: बुलंदशहर के एसएसपी सहित कई अफसर निलंबित

Sun, 31 Jul 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jul 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
 Chief minister akhilesh issues orders over bulandshahar issue.
demo pic

बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप व लूट की घटना पर प्रशासन ने कड़ा फैसला करते हुए बुलंदशहर के एसएसपी सहित सात अफसरों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा के अनुसार, यह फैसला डीजीपी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्‍ण , एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित दो थानों के एसओ समेत कुल सात को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना के बाद बनते राजनीतिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद मामले का संज्ञान लिया था और कार्रवाई के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने जारी बयान में उन्होंन कहा था कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएम के बयान के बाद ही डीजीपी जावीद अहमद समेत कई आला अफसर घटनास्‍थल पर पहुंचे थे।

प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्‍था का बड़ा उदाहरण

 Chief minister akhilesh issues orders over bulandshahar issue.

गैंगरेप व लूट की वारदात ने भाजपा को अखिलेश सरकार को घेरने का एक और मौका दे दिया। भाजपा का कहना है कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और खुलकर अपराध कर रहे हैं, ज‌बकि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती का भी कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्‍था बद से बदतर हो गई है। सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह से असफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed