{"_id":"58d6a4da4f1c1b1a191a2538","slug":"chief-minister-adityanath-orders-to-improve-the-condition-of-roads-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आदित्यनाथ का आदेश, 15 जून तक यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आदित्यनाथ का आदेश, 15 जून तक यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करो
amarujala.com, presented by- ईश्वर आशीष
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का आदेश दिया है। सीएम आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ शनिवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी का काम समय-सीमा में पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। सीएम आदित्यनाथ ने बताया कि शहरों से लेकर गांवों तक सड़कें बिछाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों से कार्ययोजना भी मांगी।
विज्ञापन
वहीं, आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भी पार्टी के संकल्पपत्र में जनता से किए सभी वादों को पूरा करने की बात दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सबका साथ लेकर सबका विकास करेंगे, लेकिन तुष्टिकरण किसी का भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने गाजियाबाद या नोएडा में किसी स्थान पर कैलाश मानसरोवर भवन की स्थापना का वादा किया और कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले स्वस्थ लोगों को एक लाख रुपये अनुदान देने की भी बात कही।