फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister adityanath decision in first meeting.

अफसरों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस सहित सीएम आदित्यनाथ ने दिए कई निर्देश

Sat, 25 Mar 2017 10:14 AM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष Updated Sat, 25 Mar 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
chief minister adityanath decision in first meeting.
बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने अफसरों व मंत्रियों के साथ लखनऊ के शास्‍त्री भवन स्थित सभागार में हुई बैठक में कई बड़े निर्णय लिये। उन्होंने अफसरों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस शुरू कराने व ऑफिसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई बड़े निर्देश दिए। उनका पूरा जोर इस बात पर रहा कि सरकारी ऑफिसों में पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली लागू हो।

विज्ञापन


उन्होंने बैठक में ये प्रमुख निर्देश दिए-

- कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू की जाए

- ऑफिसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं

- जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणात्मक निस्तारण किया जाए

- प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य नगर विकास विभाग से लेकर आवास विकास विभाग को देने का निर्देश

- राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए

- सस्ती दर पर उपलब्ध होने वाली जेनेरिक दवाओं की 3 हजार दुकानें खोलने की व्यवस्था की जाए

किसानों पर दिखाई मेहरबानी

chief minister adityanath decision in first meeting.

- गेहूं खरीद लक्ष्य को 40 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर लगभग 80 लाख मीट्रिक टन किया जाए

- किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए सभी सहकारी समितियों को पुनर्जीवित किया जाए

- सूखा एवं बाढ़ से होने वाली जन हानि के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे

- पंजीकृत दागी फर्मों एवं माफिया किस्म के ठेकेदारों का पंजीयन समाप्त कर अच्छी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को मौका दिया जाए

- अवैध खनन की शिकायतों के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीधे जिम्मेदार होंगे

- अपराधियों, तस्करों, भू माफियाओं आदि पर बिना किसी भेदभाव के सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

- युवक और युवती आपसी सहमति से कहीं बैठे हैं या कहीं जा रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कतई न की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने ये भी जारी किए निर्देश

chief minister adityanath decision in first meeting.

- थानों एवं तहसीलों में फरियादियों के लिए बैठने एवं पानी पाने की व्यवस्था अवश्य की जाए

- प्रदेश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं एवं संस्कृतियों के विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए

- भाषा विभाग में राजनैतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए

- इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, गोरखपुर तथा झांसी नगरों में भी मेट्रो चलाने के लिए तेजी से डी0पी0आर0 तैयार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed