फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief medical officer write a letter to governance

राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में भी डेंगू एलाइजा जांच की तैयारी

Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chief medical officer write a letter to  governance
राजधानी में तेजी से फैल रहे डेंगू के मद्देनजर अब सभी सरकारी अस्पतालों में एलाइजा जांच की तैयारी क - फोटो : ??? ?????
राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में भी डेंगू एलाइजा जांच की तैयारी की जा रही है। डेंगू की प्रमाणिक रिपोर्ट न आने से इलाज की दिशा तय नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसे लेकर सीएमओ ने शासन को पत्र भेजा है। रीजेंट व उपकरण की मांग की गई है। अभी तक सिर्फ लोकबंधु अस्पताल में ही यह सुविधा है।
बलरामपुर, सिविल, रानीलक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों में अभी तक कार्ड टेस्ट के जरिए ही डेंगू की जांच हो रही है।
कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नमूना स्वास्थ्य भवन की स्टेट लैब में जांच के लिए भेजा जाता है। जहां से रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। ऐेसे में इलाज की दिशा डॉक्टर तय नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी को अपग्रेड किए जाने को लेकर सीएमओ ने सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू एलाइजा जांच की मशीन संग रीजेंट की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, 15वें वित्त आयोग के जरिए अस्पतालों में उपकरण लगाए जाने हैं। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके बाद सरकारी अस्पताल व सीएचसी स्तर पर ऑटो एनालाइजर संग रीजेंट की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed