फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chicken Feed Soaked in Rain: Compensation Will Have to Be Paid

Lucknow News: बारिश में भीगा मुर्गी दाना, करनी होगी भरपाई

Tue, 05 May 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chicken Feed Soaked in Rain: Compensation Will Have to Be Paid
लखनऊ। बारिश से मुर्गी दाना भीगने के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी ने नहीं की तो श्रावस्ती एग्रोटेक प्रा.लि. ने जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग द्वितीय में शिकायत की। आयोग ने बीमा कंपनी को भुगतान का आदेश दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ के अमौसी इंडस्टि्रयल एरिया नादरगंज स्थित श्रावस्ती एग्रोटेक ने अप्रैल 2021 में आयोग में वाद दायर किया था। कंपनी ने दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि. से 20 करोड़ का बीमा करा रखा था। इसके तहत मुर्गी दाना खराब होने पर क्षतिपूर्ति का हक था। वर्ष 2019 में 240 बैग मुर्गी दाना आरा प्लांट से भागलपुर भेजा गया। रास्ते में भारी बारिश से करीब 76,757 रुपये का माल खराब हो गया। बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति के दावे पर कोई कार्रवाई नहीं की। अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी और सदस्य प्रतिभा सिंह ने यह निर्णय दिया। बीमा कंपनी को 30 दिन के अंदर 60,502 रुपये का भुगतान नौ प्रतिशत ब्याज सहित करना होगा। मानसिक कष्ट के लिए 20 हजार रुपये और वाद व्यय के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed