{"_id":"5dbe824a8ebc3e012f282cf9","slug":"chhath-celebration-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा: उगते सूरज को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा: उगते सूरज को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्घालु
Sun, 03 Nov 2019 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
नदियों के घाट पर उमड़े श्रद्घालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने छठ पूजा व्रत का पारण किया। शनिवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रविवार सुबह महिलाओं ने फिर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महिलाएं अपने परिजनों के साथ नदियों के घाट पर पहुंची और पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बनता था।
इसके पहले शनिवार को लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य दिया।
ये पहला मौका था जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घाट पर पहुंचकर छठ पूजा में हिस्सा लिया। अर्घ्य के बाद मंच से मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को भोजपुरी भाषा में शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘भोजपुरी समाज के सगरौ भाई-बहिन, अ माई लोगन के हमरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामना। छठी मइया कै आशीर्वाद आप सब लोगन पर बरसत रहे, इहै हमार प्रार्थना बा। छठी मइया की जय...’।
विज्ञापन
उनके साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, डॉ. महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी ओपी सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, डीएम अभिषेक प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन