फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chest of 130 crores indians stretched to 56 inches with proud says keshav maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा - 130 करोड़ आबादी का सीना गर्व से 56 इंच का हो गया

Thu, 28 Feb 2019 09:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Feb 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
chest of 130 crores indians stretched to 56 inches with proud says keshav maurya
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में सेना के जवानों ने जो बहादुरी दिखाई है। इससे देश की 130 करोड़ आबादी का सीना गर्व से 56 इंच का हो गया है। भारत को कूटनीतिक और सामरिक मोर्चे पर सफलता मिली है। पहली बार पाकिस्तान भारत के आगे गिड़गिड़ा रहा है।
विज्ञापन


मौर्य गुरुवार को इंदिरा नगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महासंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव तक अपने बूथ के 15 परिवारों से नियमित संपर्क करने, बूथ के क्षेत्र में स्थित लाभार्थियों से संपर्क करने और भाजपा का झंडा लगाकर अपना बूथ जीतने का जो काम सौंपा है, उसे पूरा करने में जुट जाएं।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि 2019 का चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला होगा। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के पास मोदी या भाजपा के विरोध के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए वे केवल मोदी के विरोध के लिए गठबंधन कर रहे हैं। वे जानते हैं कि मोदी फिर प्रधानमंत्री बने तो विपक्षी दलों के नेताओं के भ्रष्टाचार और घोटाले नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता परिश्रम करेंगे तो मिशन 73 प्लस पूरा जरूर होगा

मौर्य ने कहा कि सपा शासन के गुंडाराज, माफिया राज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 325 और 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 सीटें जिताई थीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन में कार्यकर्ता परिश्रम करेंगे तो भाजपा को मिशन 73 प्लस पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता है। बुआ-भतीजे की 15 साल की सरकार में जो काम नहीं हुए, वह योगी ने 23 महीने में कर दिखाए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed