फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheque clear from zero balance account

खाते में रुपये नहीं, पत्नी के नाम से काट दिया 3.5 लाख का चेक, भुगतान भी हो गया, बैंक ने वापस मांगे तो कर दिया इनकार

Mon, 27 Dec 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
cheque clear from zero balance account
लखनऊ। बैंक खाते में जीरो रुपये का बैलेंस। जानकारी होने के बाद भी युवक ने पत्नी के नाम 3.5 लाख रुपये का चेक काट दिया। बैंक के चेक क्लीयरिंग शाखा की लापरवाही से भुगतान युवक की पत्नी के खाते में हो गया। इसकी जानकारी मुख्यालय से होने के बाद बैंक ने नोटिस भेजा और रुपये वापस करने को कहा। इस पर दंपती मुकर गया। बैंक अधिकारी ने दंपति केखिलाफ कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आशियाना शाखा में राहुल जायसवाल प्रबंधक हैं। राहुल के मुताबिक उनके शाखा में जीके कंस्ट्रक्शन का खाता है। जिसकी प्रोपराइटर गजाला खान है। गजाला कृष्णानगर रहती हैं। 26 अगस्त को गजाला को उनके पति आसिफ खान ने 3.5 लाख रुपये चेक जारी किया। चेक ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त उतरेठिया का था। प्रबंधक राहुल के मुताबिक आसिफ के खाते में रुपये नहीं थे। इसकी जानकारी होने केबाद भी उसने चेक जारी किया। वहीं गजाला ने पति से मिले चेक को यूनियन बैंक के अपने खाते में लगाया था। जो चेक जारी करने वाले अकाउंट में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण पास नहीं हुआ था।
विज्ञापन

तीन दिन अवकाश में एंट्री नहीं हुई तो हो गया भुगतान
इस बीच 28 से 30 अगस्त तक बैंक बंद थे। जिसकी वजह से सेंट्रल क्लीयरिंग सिस्टम में चेक बाउंस होने की इंट्री नहीं की जा सकी थी। ऐसे में सेंट्रल क्लीयरिंग सिस्टम ने बाउंस इंट्री नहीं मिलने पर चेक पास करते हुए गजाला के खाते में साढ़े तीन लाख रुपये जमा कर दिए थे। खाते में रुपये आने की बात पता लगने पर गजाला और आसिफ ने 27 से 30 अगस्त के बीच खाते से तीन लाख दस हजार रुपये निकाल लिए थे। बैंक मैनेजर राहुल के अनुसार बैंक खुलने के बाद गलती का पता चला था। जिस पर दम्पति को नोटिस भेज कर रुपये लौटाने के लिए कहा गया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी गजाला और आसिफ ने रुपये नहीं लौटाए थे। गजाला और आसिफ के सरकारी धन हड़पने की शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक ने एसीपी कृष्णानगर से की थी। जिनके निर्देश पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed