फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chemical peeling and electrocatri available in lucknow

सिर्फ 10 मिनट और बेहद कम खर्चें में मिलेगी दमकती त्वचा

Sat, 02 Jan 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jan 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
chemical peeling and electrocatri available in lucknow

चेहरे पर दाग-धब्बे और कील-मुहांसे से छुटकारा सिर्फ 10 से 15 मिनट में मिल सकेगा। यह सुविधा लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को शुरू हो गई। ओटी का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।

विज्ञापन


पहले ही दिन 12 मरीजों की डरमेटोसर्जरी की गई, जबकि 100 से ज्यादा मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह जानकारी अस्पताल के त्वचा रोग विभाग के डॉ. एमएच उस्मानी ने दी। उन्होंने बताया कि ओटी में रेडियोकॉटरी और इलेक्ट्रोकॉटरी मशीनें इंस्टॉल की गई हैं। इनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन


मशीनों की मदद से चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुहांसे, वार्ट और मस्सा को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खाल पर दाग अधिक हो या स्किन अधिक ग्रो कर जाए तो इन्ट्रालीजनल थेरेपी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिर या दाढ़ी में एक जगह अचानक बाल गायब हो जाएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन्ट्रालीजनल थेरेपी के तहत कई दवाओं के मिश्रण से बना इंजेक्शन लगाने से समस्या दूर हो जाती है।

जानें‌ कितना आएगा

chemical peeling and electrocatri available in lucknow

सीएमएस डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि डरमा ओटी में इलाज के लिए मरीजों को मात्र 68 रुपये का ओटी शुल्क जमा करना होगा।

अन्य दवाएं और इलाज पूरी तरह मुफ्त में मिलेगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान और विभाग के डॉ. अजय कुमार मौजूद रहे।

डॉ. एमएच उस्मानी ने बताया कि चेहरे पर कालापन और झांई जैसी समस्या का इलाज केमिकल पीलिंग से किया जाएगा। डॉ. उस्मानी ने बताया कि ये दाग दवा से ठीक नहीं होते हैं। इसमें केमिकल लगाकर दवा भर दी जाती है जिससे दाग और कालापन की समस्या खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed