फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating on the name of job

कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर १४ लोगों को ठगा, मुकदमा

Sun, 01 Sep 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
cheating on the name of job
कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लोगों को ठगा, मुकदमा
विज्ञापन

पीड़ित का आधार कार्ड लगाकर की थी भाजपा विधायक के खिलाफ जमीन कब्जाने की शिकायत
लखनऊ। पारा इलाके में रहने वाली महिला मीरा ने 14 लोगों को कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों मीरा व उसके परिचित वसीम ने बेरोजगारों को फर्जी वीजा और टिकट पकड़ा दिया। इतना ही नहीं ठगों ने एक बेरोजगार का आधार कार्ड इस्तेमाल कर एक भाजपा विधायक के खिलाफ डीजीपी कार्यालय में शिकायत की थी। पीड़ितों ने पारा थाने में तहरीर दी। इस पर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उन्नाव निवासी अब्दुल मन्नान के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात पारा निवासी मीरा के साथ हुई थी। मन्नान ने बातचीत में मीरा से नौकरी दिलाने की बात कही थी। मीरा ने परिचित वसीम का नाम लिया जो कुवैत में रहता है। वसीम की मदद से नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। अब्दुल के मुताबिक, मीरा के कहने पर उन्होंने गांव के कई युवकों को भी खाड़ी देश में नौकरी करने के लिए राजी कर लिया। इसके एवज में उनसे छह लाख रुपये लिये गये थे। आरोप है कि मीरा और उसके साथियों ने रुपये लेने के बाद उन्हें जाली कागज पकड़ाये थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में खुला राज
अब्दुल मन्नान के मुताबिक, मीरा ने वीजा और हवाई टिकट के लिये उसका आधार कार्ड लिया था। कुछ समय पहले अब्दुल मन्नान के नाम से डीजीपी ऑफिस में विधायक के खिलाफ जमीन कब्जाने की शिकायत की गई थी। डीजीपी ऑफिस से मामले की जांच उन्नाव पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस ने अब्दुल को कॉल कर बयान दर्ज कराने को बुलाया था। दरोगा के कॉल आने पर अब्दुल ने उन्हें बताया था कि उसके पास जमीन ही नहीं है। ऐसे में विधायक के खिलाफ वह जमीन कब्जाने की शिकायत क्यों करेगा। पड़ताल की गई तो पता चला कि अब्दुल के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर झूठी शिकायत की गई थी। ठगों के खिलाफ अब्दुल मन्नान ने मुकदमा दर्ज कराने केलिए उन्नाव व लखनऊ पुलिस के चक्कर काटता रहा। कई दिनों के प्रयास के बाद भी उसे मदद नहीं मिली। 28 अगस्त को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी कलानिधि नैथानी से शिकायत की। इसके बाद पारा थाने को निर्देश दिया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed