फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating in practical in florence nightingale lucknow

सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद जो रिजल्ट आया उसे देख सब रह गए दंग

Sat, 04 Jun 2016 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jun 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
cheating in practical in florence nightingale lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल में खुलेआम सामूहिक नकल पकड़ी गई। परीक्षा रद्द कर दोबारा प्रैक्टिकल कराने और स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश भी हुई। बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई, न तो दोबारा प्रैक्टिकल हुए और न ही स्कूल की मान्यता खत्म की गई। अलबत्ता परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स अच्छे नंबर से पास जरूर हो गए।

विज्ञापन


यह गड़बड़झाला सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 के दौरान पकड़ा गया। 15 जनवरी को यहां प्रैक्टिकल चल रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने फ्लोरेंस नाइटेंगल कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ने का दावा किया। परीक्षा रद्द कराकर दोबारा कराने व स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश की। इसके बावजूद परीक्षा में शामिल हुए 130 में से 125 स्टूडेंट्स पास हो गए।
विज्ञापन


बोर्ड को भेजी रिपोर्ट में डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट साइंस के प्रैक्टिकल चल रहे थे। बोर्ड ने जिसे परीक्षक नियुक्त किया था, वह मौके पर मौजूद नहीं थे। बच्चों को मोबाइल से ही दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। बोल-बोलकर और गाइड के जरिए बच्चों को कॉपियां लिखवाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीआईओएस उमेश त्रिपाठी का कहना है,गड़बड़ी की शिकायत पर प्रीति नगर के सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मौके पर परीक्षक नहीं था। 


इसके बजाय मोबाइल फोन से निर्देश दिए जा रहे थे। सामूहिक नकल मिलने पर उत्तर पुस्तिकाएं और गाइड जब्त करके इसकी रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय को भेजी गई थी। विद्यालय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह बोर्ड का फैसला  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed