फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating in DL test

Driving Licence: डीएल आवेदक निकला खिलाड़ी, दो मिनट में उग आई दाढ़ी

Sun, 21 Aug 2022 04:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 04:11 PM IST
सार

ऑनलाइन टेस्ट में पास होने के लिए आवेदक ने खेल कर दिया पर कुछ ही देर में उसकी चालाकी पकड़ ली गई।

 

विज्ञापन
cheating in DL test
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहम्मद अहमद ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ की वेबसाइट पर आवेदन किया था। ऑनलाइन टेस्ट शुरू हुआ तो वे क्लीन शेव थे। मगर, दो मिनट के भीतर ही उनके चेहरे पर लंबी दाढ़ी नजर आने लगी। पड़ताल में पता लगा कि ऑनलाइन टेस्ट में पास होने के लिए मूल आवेदक की जगह कोई दूसरा आकर कम्प्यूटर के सामने बैठ गया है।

विज्ञापन


यह कोई पहला मामला नहीं है। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले टेस्ट में पास होने केलिए लोग तमाम हथकंडे अपनाते हैं। कई लोग पकड़े जाने पर फेल भी कर दिए जाते हैं। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाना होता है। इसके लिए तीन सौ रुपये फीस है और लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। घर से ही वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट होता है, जिसमें पंद्रह सवाल पूछे जाते हैं और इसमें नौ सवालों के सही जवाब देने जरूरी होते हैं। मगर ऑनलाइन टेस्ट के दौरान आवेदक घालमेल करते हैं। कई लोग नकल करते पकड़े जाते हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए डेढ़ सौ आवेदक रोजाना टेस्ट देते हैं, जिसमें 25 से 30 फेल हो जाते हैं। इसमें नकल करने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को ऑनलाइन टेस्ट देना होता है, जिसकी मॉनिटरिंग की जाती है। चूंकि, ऑनलाइन टेस्ट के दौरान घर पर आवेदक अगर पीछे भी मुड़ता है तो कम्प्यूटर उसे पकड़ लेता है, इसलिए तीन बार गलतियों को माफ किया जाता है। इससे अधिक बार होने पर आवेदक को फेल कर दिया जाता है। फेल होने के बाद आवेदक को नए सिरे से आवेदन करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed