फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheaters caught in police recruitment exam

...तो लीक हो जाता दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर

Tue, 17 Dec 2013 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
cheaters caught in police recruitment exam

सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट करने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी बड़े

विज्ञापन
खिलाड़ी हैं।

कई परीक्षाओं में पर्चा आउट करा चुके इन आरोपियों का निशाना दिल्ली पुलिस में चल रही सिपाहियों की भर्ती परीक्षा थी।


एसटीएफ के आईजी आशीष गुप्ता के मुताबिक यह गिरोह पूर्व में रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा, एनआईसीएल परीक्षा, एसएससी में जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और एसएससी में कंबाइंड सेकंडरी क्लर्क भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को नकल करा चुका है।

आईजी ने कहा कि यह गिरोह रविवार को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कराना चाहता था, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ।
चूंकि गिरोह के लोगों ने कई अभ्यर्थियों को एसएमएस से ‘आंसर की’ भेजने का भरोसा देकर रुपया ले लिया था, परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद फर्जी ‘आंसर की’ बना एसएमएस कर दिया।


आईजी ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में छपरौली, बागपत निवासी विकास, रोहित और हरेंद्र सगे भाई हैं। इनमें से रोहित यूपी पुलिस में सिपाही है तो हरेंद्र दिल्ली पुलिस में तैनात है।

रोहित को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। गिरोह का मुखिया अमित कुमार नेहरा गुजरात के गांधीधाम में आयकर निरीक्षक है। वह पहले से इस धंधे में लगा हुआ है।


दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा हरेंद्र के जरिए आउट कराने की कोशिश थी। आईजी ने कहा कि गिरोह ने इसके लिए कुछ अभ्यर्थियों से संपर्क भी कर लिया था, लेकिन उनसे रुपये नहीं ऐंठे जा सके थे।


फिर सामने आई अरविंद राणा की करतूत

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने का पूरा प्लान उसी अरविंद राणा ने तैयार किया था, जो ऐसी करतूतों के लिए न केवल पहले से बदनाम है बल्कि वांटेड भी चल रहा है।

यह खुलासा छपरौली के हलालपुर गांव से गिरफ्तारी कांस्टेबल रोहित से पूछताछ में हुआ है। उसने इस गिरोह के 13 सदस्यों के नाम बताए हैं। यह भी पता चला है कि अरविंद राणा और अमित नेहरा गिरोह आपस में हाथ मिला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed