फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheater withdrew money from the account of lady through cloning of ATM

एटीएम कार्ड का क्लोन बना खाते से उड़ाए हजारों रुपये, रिपोर्ट लिखने के बजाय टरकाती रही पुलिस

Mon, 21 May 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
cheater withdrew money from the account of lady through cloning of ATM
- फोटो : demo
एटीएम के क्लोन बनाकर दिल्ली में रकम निकाल रहे जालसाजों ने मुंशी पुलिया स्थित के मॉल में नौकरी करने वाली युवती का सारा वेतन उड़ा लिया। घर के खर्च में हाथ बंटाने वाली युवती रो पड़ी। बैंक जाकर एटीएम बंद कराया। गाजीपुर थाने पहुंची।
विज्ञापन


वहां से बाराबंकी के कोठी थाने का रास्ता दिखाया गया और कोठी थाने से गुडंबा के लिए टरका दी गई। पांच दिन से थानों के चक्कर काट रही युवती ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के मुंशी पुलिया स्थित एक मॉल में आठ हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाली सुमन कुमारी ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके मोबाइल पर अलर्ट मेसेज से पता चला कि खाते से आठ हजार रुपये निकाले गए हैं। इस पर आननफानन में पंजाब नेशनल बैंक की मुंशी पुलिया शाखा पहुंची। वहां धोखाधड़ी का शिकार अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक ने उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की बाराबंकी की कोठी शाखा का बताकर वहां का रास्ता दिखा दिया। अन्य लोगों के साथ गाजीपुर थाने पहुंची। पुलिस ने कोठी थाने का रास्ता दिखा दिया। बैंक में एटीएम बंद कराने के साथ कोठी थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने लखनऊ से रुपये निकलने की बात की।


गुडंबा इलाके में अस्थायी रूप से रहने की जानकारी पर वहां प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी। गुडंबा पुलिस ने कोठी थाने पर टाल दिया। पांच दिन तक थानों के चक्कर काटने के साथ साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed