{"_id":"599e669c4f1c1b02388b4999","slug":"cheapest-flight-from-lucknow-to-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से पटना के लिए सस्ती फ्लाइट आज से, जानिए कितना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से पटना के लिए सस्ती फ्लाइट आज से, जानिए कितना होगा किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Demo Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से अब पटना के लिए 24 अगस्त से सस्ती फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। इससे यात्री मात्र एक घंटा 30 मिनट में सीधे पटना पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए न्यूनतम 1800 और अधिकतम 2500 रुपये किराये के चुकाने होंगे।
72 सीटर फ्लाइट से सस्ती यात्रा उपलब्ध कराने की कड़ी में जयपुर, भोपाल और देहरादून के बाद पटना लखनऊ से जुड़ने वाला चौथा शहर होगा।
इससे पहले इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट पटना के लिए थी, लेकिन छोटे विमानों से अब यह नई सेवा शुरू होने जा रही है।
लखनऊ से जयपुर, भोपाल व देहरादून की सीधी फ्लाइट 5 जुलाई को शुरू हुई थी। अब लखनऊ-पटना सेवा शुरू होगी। इसमें एलाएंस एयर सेवा की रोजाना फ्लाइट चलेंगी।
सुबह 11.50 से लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 13.20 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह 13.50 बजे चलकर 15.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ से जयपुर, भोपाल, देहरादून की सस्ती फ्लाइट शुरू होने से उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। दरअसल ये फ्लाइट कम किराये और कम समय में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। इनकी सीटें शत प्रतिशत फुल रहती हैं।
विज्ञापन