फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaupal decorated on the banks of Gomti, Phaag echoed in the boat

Lucknow News: गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग

Mon, 02 Mar 2026 08:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Chaupal decorated on the banks of Gomti, Phaag echoed in the boat
गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग - फोटो : संवाद
लखनऊ। मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री... जैसे होली गीतों के बीच सोमवार को कुड़ियाघाट पर उड़ते गुलाल के बीच लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से लोक चौपाल का आयोजन किया गया। फागोत्सव में पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति के साथ एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नाव में बैठकर सामूहिक फाग का गायन पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन


चौपाल का शुभारंभ अर्चना गुप्ता ने श्रीराम स्तवन से किया। इसके बाद होरी खेलें रघुवीरा अवध मा..., मत मारो श्याम पिचकारी..., खेलें मसाने में होरी दिगम्बर..., फागुन ऐसा सलोना सिपाही..., मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री... के साथ ही पारंपरिक फाग की प्रस्तुतियां हुईं। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि परंपरा के अनुसार संस्थान से जुड़े सदस्य विभिन्न स्थानों पर होने वाली संगीत बैठकों में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. एसके गोपाल, इंदु सारस्वत, अपर्णा सिंह, प्रो. सीमा सरकार, अमिताभ राय, कविता सिंह, मनोरमा मिश्रा, सीमा अग्रवाल, देवेश्वरी पंवार, रीता पांडेय, ज्योति किरन रतन आदि उपस्थित रहे।

गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग

गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग- फोटो : संवाद

गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग

गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग- फोटो : संवाद

गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग

गोमती तट पर सजी चौपाल, नाव में गूंजे फाग- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed