{"_id":"80d6125e656fc57ff6f7166792a5f1a1","slug":"chaudhary-charan-singh-jubilee","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास दिवस के रूप में मनेगी चौधरी चरण सिंह जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास दिवस के रूप में मनेगी चौधरी चरण सिंह जयंती
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य, जिला व ब्लाक स्तर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने बताया कि राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम कृषि भवन में आयोजित होगा।
इस मौके पर परंपरागत खेती में कृषि विविधीकरण अथवा औद्यानिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
उद्यान, डेयरी, पशुपालन एवं शाकभाजी उत्पादन में चयनित किसानों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्रों पर इस मौके पर किसान विकास गोष्ठी, प्रदर्शनी व कृषि मेले का आयोजन होगा जिसमें जिले के मंत्री व अन्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास व गन्ना विभाग विभागीय मंत्री की सुविधानुसार उनके क्षेत्र में किसान सम्मान दिवसों का आयोजन कराएंगे।
इसके अलावा जिलास्तर पर डीएम किसान गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। कृषि निदेशक को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।