{"_id":"597dce4075e2ac80328334fc63c01000","slug":"charter-plane-service-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 में करें चार्टर विमान का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 में करें चार्टर विमान का सफर
निशांत यादव/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sat, 03 May 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप छोटे से चार्टर विमान में अपने परिवार के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए।
विज्ञापन
विमान कंपनी फार्च्यून कनेक्टिंग ने लखनऊ-इलाहाबाद-वाराणसी के बीच चार्टर विमान की सेवा शुरू करने का निर्णय किया है।
यह कंपनी बाद में लखनऊ से उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों को भी जोड़ेगी। नौ सीटों की संख्या वाले चार्टर विमान से लखनऊ से वाराणसी व इलाहाबाद जाने का किराया दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
यह सेवा शनिवार से शुरू होगी। दूसरी ओर लो एयर फेयर वाली विमान कंपनी स्पाइस जेट के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
लखनऊ में पैसेंजर न मिलने के कारण इस कंपनी ने अपनी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। स्पाइस जेट की मुंबई-दिल्ली-लखनऊ की सुबह व शाम की फ्लाइट लखनऊ आती है।
विज्ञापन
लो फेयर के इस दौर में यह कंपनी लगातार घाटे में जा रही है। इसे देखते हुए स्पाइस जेट ने पिछले दिनों अपने कर्मचारियों को नोटिस दिया था कि पांच मई से उसकी विमान सेवा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने सभी एजेंटों और आईटा को इसकी जानकारी दी थी। आईटा के यूपी चैप्टर के अध्यक्ष शोएब अहमद ने स्पाईस जेट से उनकी सेवा बंद करने की सूचना लिखित में मांगते हुए कहा था कि ऐसे किसी भी समय विमान सेवा बंद नहीं की जा सकती है।
इसे देखते हुए स्पाईस जेट ने सात मई से दोबारा अपनी विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक एस गुप्ता ने बताया कि स्पाईस जेट सात मई से दोबारा अपनी सेवा शुरू करेगी। इसका आदेश उन्होंने शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेज दिया है।