{"_id":"6599b75f293a461cca063a82","slug":"chargesheet-filed-against-bjp-councilor-ramu-kanojia-lucknow-news-c-13-lko1027-561581-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाजपा पार्षद रामू कनौजिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाजपा पार्षद रामू कनौजिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
लखनऊ। सुरक्षा पाने के लिए अपने ही घर पर साजिश के तहत बम से हमला कराने वाले भाजपा पार्षद रामू कनौजिया समेत सात के खिलाफ मड़ियांव पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। जिन आरोपियों पर चार्जशीट लगाई गई है उनमें से एक आरोपी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मड़ियांव के दाऊदनगर निवासी रामू कनौजिया फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड से भाजपा पार्षद है। 30 सितंबर की देर रात पार्षद के घर पर बम से हमला हुआ था। हमलावरों ने पथराव भी किया था। एक अक्तूबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कुछ ही घंटे बाद खुलासा हुआ कि रामू ने ही साजिश रचकर अपने साथियों से हमला कराया था।
पुलिस ने हमला करने वाले शेखर राजपूत, प्रियांशु शुक्ल, सूरज राजपूत, पंकज गुप्ता व महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी शुभम को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नोटिस भेजकर बयान दर्ज किए थे जबकि वारदात के बाद रामू कुछ दिन अंडरग्राउंड रहा। बाद में उसने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया था। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपों की पुष्टि होने पर चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद इंस्टाग्राम की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ये रील पार्षद रामू कनौजिया के दफ्तर में बनाई गई थी। इसमें आरोपी भी दिख रहे थे। वीडियो में कई सुतली बम नजर आए थे। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की तो पार्षद के करीबी दबोच लिए गए। पता चला कि इन सभी ने ही हमला किया था। पूछताछ में उन्होंने रामू की साजिश का राजफाश किया था। पुलिस ने रील को जांच में साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। इसके अलावा कई सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल व लोकेशन जैसे पुख्ता साक्ष्य भी मिले हैं।