{"_id":"6227bbd35354ba18505a4b60","slug":"chargesheet-against-azam-khan-lucknow-news-lko620966045","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरकारी लेटर पैड और मुहर का गलत इस्तेमाल कर वैमनस्यता फैलाने और अपमानित करने के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ हजरतगंज थाने के दरोगा और मामले के विवेचक प्रेम कुमार ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर आरोपी आजम खां को जेल से तलब करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है।
हत्या के मामले में जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ। पैसे के लेनदेन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर के छोटे भाई मुकेश सिंह का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी हीरा सिंह की जमानत अर्जी को सत्र न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्र ने खारिज कर दिया है। जमानत अर्जी का विरोध करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 16 दिसंबर 2021 को मुकेश का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई सुबोध सिंह ने थाना मोहनलालगंज में गत 18 दिसंबर को दर्ज कराई थी।