फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charbagh station will be under security of spg

एसपीजी के हवाले होगा चारबाग स्टेशन, गृह मंत्रालय ने रेलवे को दिए निर्देश

Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
charbagh station will be under security of spg
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस से सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को सभी सुरक्षा इंतजामों को परखा गया। डीआरएम तरुण प्रकाश सहित रेलवे अफसरों की टीम ने स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से कानपुर तक ट्रैक का निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षाबलों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जांच डॉग स्क्वॉयड की मदद से की। हालांकि शनिवार को होने वाली रिहर्सल अब रविवार को करने की तैयारी है। रविवार रात से ही चारबाग स्टेशन एसपीजी के हवाले हो जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सोमवार सुबह 11:50 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचेंगे। जहां बमुश्किल वह 10 मिनट ही रहेंगे। उनकी अगुवाई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उनके आने से पहले ट्रैक से लेकर स्टेशन तक की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे के लिए स्टेशन की व्यवस्था बदली रहेगी। प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो व तीन पर ट्रेनें आवागमन नहीं करेंगी। इन्हें चार से सात नंबर प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को रेलवे ने अपना अंतिम प्लान तैयार किया। स्टेशन पर वाहनों की पार्किंग भी नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से एसपीजी चारबाग को टेकओवर कर लेगी।
विज्ञापन

यात्री इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक तीन प्लेटफॉर्म बंद रहेंगे।
- 14 ट्रेनें बदले हुए प्लेटफॉर्मों से चलेंगी।
- आरक्षण केंद्र सोमवार को बंद रहेगा।
- चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से होते हुए पार्सल घर से प्लेटफॉर्म पर होगी एंट्री।
- फुट ओवरब्रिज के रास्ते कैब-वे तथा सेकंड एंट्री से होगी निकासी।
- आरक्षण केंद्र से आने वाला मुख्य मार्ग बंद रहेगा।
- हर यात्री की होगी मेडिकल जांच।
- तीनों पार्किंग रहेंगी बंद, कैब-वे के आगे पार्क कर सकेंगे गाड़ियां।
इन्हें किया गया अलर्ट
- एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन सुबह 8 बजे से चारबाग में।
- सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन चारबाग स्टेशन पर।
- टावर वैगन चारबाग में।
- एक रेल इंजन चारबाग स्टेशन पर।
- एक रेल रिलीफ रेल इंजन उन्नाव में तैयार रहेगा।
एसी एक्सप्रेस आने के बाद बंद होंगे प्लेटफॉर्म
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर 3 तक सुबह आठ बजे से बंद कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली गाड़ी संख्या 02430 एसी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सुबह 7.25 बजे आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गाड़ी संख्या 03010 दून एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म तीन पर गाड़ी संख्या 12370 हरिद्वार-हावड़ा मेल आएगी, इसके बाद ही तीनों प्लेटफॉर्मों को खाली करवा लिया जाएगा तथा दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसिडेंशियल ट्रेन को लीड करेंगे मिलिट्री सेक्रेटरी
प्रेसिडेंशियल ट्रेन को राष्ट्रपति के मिलिट्री सेक्रेटरी लीड करेंगे और उनके निर्देशों का पालन करने के लिए एक ब्रांच अफसर भी ट्रेन में रहेंगे। इसके लिए सीनियर डीओएम, डिविजनल इंजीनियर 5, डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के नामों पर चर्चा चल रही है, जो रविवार तक फाइनल हो जाएगी। प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस जब पटरी पर उतरती है तो उसके संचालन को लेकर हर बारीक बिंदु पर नजर रखी जाती है। गृह मंत्रालय की देखरेख में सारा कामकाज होता है। दिल्ली से लखनऊ वाया कानपुर आ रही प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस के ऑपरेशन से लेकर सेफ्टी और हर मूवमेंट पर गृह मंत्रालय की नजर है। गृह मंत्रालय की पूरा खाका तैयार कर उतर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन को भेजा गया है।
ये हैं दिशा निर्देश
- नौ पुलिसकर्मी करेंगे ट्रेन को एस्कॉर्ट।
- सेफ्टी के लिहाज से प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस के आगे एक पायलट ट्रेन चलाई जाएगी।
- रास्ते में पड़ने वाले सभी 12 स्टेशनों पर यूपी पुलिस का एक आला अधिकारी तैनात रहेगा।
- चारबाग स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम, ट्रेन ऑपरेशन पर रहेगी नजर।
- लखनऊ से कानपुर रूट की ओर डाउन लाइन पर न ट्रेन, न मालगाड़ी चलेगी।
- ट्रेन के कानपुर से चलने और चारबाग पहुंचने के बाद डॉग स्क्वॉयड से गहन जांच होगी।
- रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिसकर्मी तैनात हों, पुलों पर आरपीएफ जवान संभालें मोर्चा।
- ड्यूटी पर तैनात हर कर्मी की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य।
- यूनिफॉर्म में नहीं होने पर कर्मचारियों पर होगी प्रतिकूल कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed