{"_id":"5d109cbb8ebc3e59910da11f","slug":"charbagh-lucknow-railway-junction-will-be-hi-tech-like-itlay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हाईटेक होंगे चारबाग-लखनऊ जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर जैसी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाईटेक होंगे चारबाग-लखनऊ जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर जैसी सुविधाएं
Mon, 24 Jun 2019 03:20 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 24 Jun 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई स्पीड रेल नेटवर्क, जिसमें औसतन दो सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ती हैं। दुर्घटनाएं न के बराबर, स्टेशनों की साफ ऐसी कि मन मोह ले और यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं। ये सारी खूबियां इटली के ट्रेन नेटवर्क की हैं। लखनऊ के चारबाग और जंक्शन स्टेशन पर भी यात्री ऐसा ही फीलगुड कर सकें, इसके लिए इटली से ट्रेनों के सुरक्षित संचालन की बारीकियां सीखकर यहां लागू की जाएंगी।
इसके लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी व पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक इटली के मिलान शहर ट्रेनिंग को जा रही हैं। पहली जुलाई से शुरू होने वाली ट्रेनिंग करीब दो हफ्ते चलेगी। प्रशिक्षण मिलान के बोकोनी विश्वविद्यालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी व पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक इटली के मिलान शहर ट्रेनिंग को जा रही हैं। पहली जुलाई से शुरू होने वाली ट्रेनिंग करीब दो हफ्ते चलेगी। प्रशिक्षण मिलान के बोकोनी विश्वविद्यालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन
24,227 किमी रेल नेटवर्क
इटली में 24,227 किमी लंबे रेल नेटवर्क पर हाईस्पीड ट्रेनें दौड़ती हैं। करीब 100 से अधिक स्टेशनों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें 16 स्टेशन प्लेटिनम श्रेणी के हैं। यहां अत्याधुनिक स्तर की सिग्नलिंग व ट्रैक सर्किट सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ट्रेन दुर्घटनाएं कम होती हैं। इतना ही नहीं स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाती हैं।