फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changur Baba had also set up business in Mumbai and Panama

छांगुर पर और कसा ED का शिकंजा: मुंबई-पनामा में भी खड़ा कर लिया था 'काला कारोबार', नवीन-नीतू के नाम संपत्तियां

Sat, 19 Jul 2025 05:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/बलरामपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/बलरामपुर। Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 05:10 AM IST
सार

अवैध धर्मांतरण मामले के आरोपी छांगुर और उसके सहयोगियों के ठिकानों की पड़ताल में ईडी को कई संपत्तियों के सौदे के सबूत मिले हैं। छांगुर ने मुंबई में रनवल ग्रींस नामक एक कॉम्पलेक्स का सौदा किया था। मध्य अमेरिका स्थित पनामा गणराज्य में लोगोस मरीन कंपनी से जुड़े अभिलेख भी टीम के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
Changur Baba had also set up business in Mumbai and Panama
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में विदेश से फंडिंग के पुख्ता सुराग मिले हैं। ईडी के मुताबिक छांगुर और उसके करीबियों के 22 खातों के विश्लेषण के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग होने से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इसमें छांगुर, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका सामने आई है। ईडी को छांगुर से जुड़े एक बुटीक से संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सुभाषनगर स्थित आसवी बुटीक कॉम्पलेक्स को सील कर दिया गया है। इसी बुटीक में छांगुर सारे अवैध धंधे के कागजात रखता था।  

विज्ञापन

ईडी ने बृहस्पतिवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई व लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। शुक्रवार दोपहर तक चली जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया जिसमें अधिकांश नवीन व नीतू के नाम हैं। छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों की तलाशी में ईडी को विदेशी संस्थाओं से संबंध होने का पता चला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में नवीन रोहरा के करीबी सहयोगी शहजाद शेख के मोबाइल फोन में क्रोएशियाई मुद्रा ‘कुना’ की तस्वीर मिली है। धर्मांतरण रैकेट में विदेशी मुद्रा की भूमिका की अधिक जानकारी जुटाने के लिए ईडी शेख के मोबाइल डिवाइस से डेटा का विश्लेषण कर रही है। ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडिकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।

विज्ञापन

अधिकांश संपत्तियां नवीन और नीतू के नाम
बता दें कि ईडी ने बुधवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया, जिसमें से अधिकांश नवीन और नीतू के नाम हैं। ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडीकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।

मुंबई और पनामा में भी छांगुर ने खड़ा कर लिया था कारोबार
अवैध धर्मांतरण मामले के आरोपी छांगुर और उसके सहयोगियों के ठिकानों की पड़ताल में ईडी को कई संपत्तियों के सौदे के सबूत मिले हैं। छांगुर ने मुंबई में रनवल ग्रींस नामक एक कॉम्पलेक्स का सौदा किया था। मध्य अमेरिका स्थित पनामा गणराज्य में लोगोस मरीन कंपनी से जुड़े अभिलेख भी टीम के हाथ लगे हैं, जो छांगुर के करीबी नवीन रोहरा से संबंधित हैं। धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज भी ईडी अपने साथ ले गया। छांगुर की विदेश यात्राओं, विदेशी खातों का विवरण और बैंकों से लेनदेन के अभिलेख भी मिले हैं। साथ ही मुंबई के बड़े बिजनेसमैन नासिर से छांगुर के संबंधों का भी पता चला है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: आज धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार, कल से फिर शुरू होगा बरसात का सिलसिला; पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed