{"_id":"62de26019c721b173452b7a8","slug":"changes-of-timing-in-parishadiya-schools-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parishadiya Schools:परिषदीय स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह आठ बजे से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parishadiya Schools:परिषदीय स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह आठ बजे से खुलेंगे
Mon, 25 Jul 2022 06:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:41 PM IST
सार
बारिश होने से गर्मी से मिली राहत के बाद परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब यह स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच खुलेंगे। अभी तक यह स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे के बीच खुल रहे थे।
विज्ञापन
परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार यह निर्णय गर्मी कम होने के कारण किया गया है। अब 30 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच ही विद्यालय खुलेंगे। इस दौरान प्रार्थना सभा का समय सुबह 8 से 8.15 बजे के बीच व मध्यावकाश का समय सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच होगा। बाकी समय में पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां होंगी। सितंबर के बाद 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच खुलेंगे।
विज्ञापन