फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes in yogi govt cabinet on the basis performance

योगी कैबिनेट में फेरबदल: कई मंत्री हटेंगे, कुछ के बदले जाएंगे विभाग, नए लोगों को मिलेगा मौका

Thu, 27 Jun 2019 01:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 27 Jun 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
changes in yogi govt cabinet on the basis performance
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली प्रदेश सरकार में बड़े पैमाने पर बदलाव की सुगबुगाहट है। कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी होगी तो कुछ के विभाग बदले जाएंगे। तीन-चार मंत्री प्रोन्नत हो सकते हैं। वहीं, नए लोगों को सरकार में काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कई मौजूदा मंत्रियों को हटाने की तैयारी है। इसका आधार उनकी परफॉरमेंस रहेगी। वहीं, कुछ मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


योगी सरकार में अभी 43 मंत्री हैं। लोकसभा पहुंचने वाले तीन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, डॉ. एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी ने इसी महीने इस्तीफा दिया है। दिव्यांगजन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पहले ही हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 मंत्रियों की और गुंजाइश

मानक के अनुसार सरकार में सीएम समेत 60 मंत्री रह सकते हैं। ऐसे में 17 मंत्री शामिल करने की गुंजाइश बची हुई है। कैबिनेट में सभी पद तो नहीं भरे जाएंगे, लेकिन माना जा रहा है कि 10 से 12 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

संभावना है कि मंत्रियों के विभागों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा। कैबिनेट के फेरबदल में अधिकतर नए मंत्री राज्यमंत्री स्तर के होंगे। दो-तीन नए मंत्री स्वतंत्र प्रभार या कैबिनेट स्तर के भी हो सकते हैं।

अपना दल के आशीष बन सकते हैं मंत्री
संभावना है कि अपना दल (एस) के एमएलसी आशीष सिंह पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। केंद्र में अनुप्रिया पटेल को मंत्री नहीं बनाए जाने से इसकी संभावना और प्रबल हो गई है। हालांकि अनुप्रिया को केंद्रीय कैबिनेट के अगले विस्तार में मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है। 2014 में ऐसा ही हुआ था।

पिछड़ों, दलितों की हिस्सेदारी बढ़ेगी

लोकसभा चुनाव में शानदार कामयाबी के बाद मंत्रिमंडल में पिछड़ों व दलितों की नुमाइंदगी बढ़ेगी। अनुसूचित जाति में सर्वाधिक भागीदारी जाटव की है, लेकिन इस वर्ग का कोई मंत्री नहीं है। पश्चिमी यूपी से अति पिछड़ा वर्ग के किसी विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

जातीय संतुलन साधने के लिए किसी गुर्जर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। सांसद चुने जाने के बाद जिन तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उनमें दो ब्राह्मण व एक एससी हैं। ऐसे में कैबिनेट में कम से कम दो ब्राह्मणों को शामिल किए जाने की संभावना है।

लेकिन अब भी अटकलें... कब होगा विस्तार

प्रदेश कैबिनेट में फेरबदल व विस्तार की खूब अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि विस्तार विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले होगा या उसके तुरंत बाद। चर्चा सितंबर-अक्तूबर में विस उपचुनावों के बाद की भी है।  हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि इस पर अंतिम निर्णय दिल्ली से होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed