{"_id":"5c76b17fbdec224bff242d95","slug":"change-in-pm-program-in-amethi-cm-to-review-preperations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पीएम के कार्यक्रम में हुआ फेरबदल, सीएम करेंगे तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पीएम के कार्यक्रम में हुआ फेरबदल, सीएम करेंगे तैयारियों की समीक्षा
Wed, 27 Feb 2019 09:19 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मार्च को अमेठी आ रहे प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दो कार्यक्रमों में से एक निरस्त हो गया है। पहले उनका कार्यक्रम कोरवा स्थित ऑर्डेनेंस फैक्टरी में अत्याधुनिक असॉल्ट राइफल एके-103 के निर्माण की नई यूनिट की आधारशिला रखना और बाद में कौहार में जनसभा को संबोधित करने का था। पीएम अब सिर्फ कौहार में आयोजित कार्यक्रम में ही हिस्सा लेंगे।
पीएम यहां सभी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ से इस संबंध में मिली मौखिक सूचना के बाद प्रशासनिक अमले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो मंगलवार देर शाम पीएमओ के बड़े अधिकारी ने जिलाधिकारी से बात की। पीएमओ के अधिकारी ने डीएम को बताया कि पीएम जिले में दो स्थानों पर नहीं बल्कि एक ही स्थान कौहार ही जाएंगे। इसलिए विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के अलावा जनसभा अब सिर्फ कौहार में ही होगी। पीएमओ से मिली मौखिक सूचना के बाद जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

आज आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे समीक्षा
पीएम के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों को धार देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अमेठी आएंगे। सीएम कौहार में प्रस्तावित पीएम के सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही शहर के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करेंगे। फिलहाल सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्रशासन को अभी नहीं मिला है। लेकिन माना जा रहा है कि सीएम अपराह्न 12.30 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।