फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandrayaan 3 Live Landing Will Be Telecast In Schools of Uttar Pradesh News in Hindi

Chandrayaan 3 : शाम को खुलेंगे प्रदेश के स्कूल और मदरसे, दिखेगा लाइव प्रसारण, शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

Wed, 23 Aug 2023 05:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Aug 2023 05:43 AM IST
सार

Chandrayaan 3 Landing Live Telecast:  उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त की शाम को स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक संगठनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी शाम को महिला शिक्षकों की सुरक्षा की व्यवस्था कैसे हो सकेगी।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Live Landing Will Be Telecast In Schools of Uttar Pradesh News in Hindi

विस्तार

शासन के निर्देश पर मंगलवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 के उतरने के समय शाम 5.15 से 6.15 बजे तक सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। इसके लिए शाम को स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शिक्षक संघ शाम को स्कूल खोले जाने से नाराज हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा व संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर व्यवहारिक कठिनाई का उल्लेख करते हुए आदेश वापस लेने की मांग की है। संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि पत्र में यह कहा गया है कि विद्यालयों में टेलीविजन, डिश, प्रोजेक्टर, स्मार्टफोन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इसके कारण सीधा प्रसारण दिखाया जाना सम्भव नहीं है। लगभग सभी छात्र/छात्राओं को घर पर सजीव प्रसारण देखने के लिए टेलीविजन की व्यवस्था है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बच्चों को स्कूल में रोकना संभव नहीं है। शिक्षक नेताओं ने यह भी कहा है कि महानिदेशक की ओर से 29 जुलाई को मोहर्रम के अवकाश, रविवार 13 अगस्त को भी विद्यालय खोले गए थे। छुट्टी में भी विद्यालयों को खोलना न्यायोचित नहीं है। इसके बदले प्रतिकर अवकाश नहीं दिया जाता है। इस प्रकार के आदेशों से विद्यालयों को खोले जाने से शिक्षकों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा से चिढ़ है


ये भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर हमला: सपा ने केवल एक जाति को ही आगे बढ़ाया, पीडीए सिर्फ छलावा


मदरसों में भी सीधा प्रसारण

मदरसों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं बुधवार को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के साक्षी बनेंगे। प्रदेश के मदरसों में चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने का सीधा प्रसारण किया जाएगा। अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी मदरसों में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की इस उपलब्धि से मदरसों के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को भी परिचित होना चाहिए।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि हमारा भारत देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए गर्व का विषय है कि चन्द्रयान-3 कल चन्द्रमा पर उतरने वाला है। यह भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा प्रसारण बुधवार को शाम 5ः27 बजे से इसरो की वेबसाइट www.isro.gov.in तथा इसरो के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा। दानिश अंसारी ने कहा है कि प्रदेश के मदरसे मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में विकास की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मदरसे के छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि देखने को मिलती है। भारत के चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा की सतह पर उतरना एक यादगार पल है, इसलिए प्रदेश के मदरसों के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed