{"_id":"628f395e4240e326f70901a8","slug":"chandrashekhar-azad-meets-to-dr-ravikant-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU:डॉ. रविकांत से मिले भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, बोले- एक सप्ताह में न लिखी एफआईआर तो घेराव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LU:डॉ. रविकांत से मिले भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, बोले- एक सप्ताह में न लिखी एफआईआर तो घेराव करेंगे
Thu, 26 May 2022 01:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 May 2022 01:55 PM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 10 मई को किए गए उग्र प्रदर्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
डॉ. रविकांत से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर पर एक डिबेट में विवादित बयान देकर चर्चा में आए लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ विश्वविद्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन
आजाद की इस मुलाकात को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस का माहौल गर्म हो गया। मुलाकात के बाद आजाद ने कहा कि 10 मई को हुए उग्र प्रदर्शन में अगर एक सप्ताह में एफआईआर दर्ज न की गई तो जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. रविकांत ने जो बयान दिया है वो एक किताब के संदर्भ से कहा है। भाजपा सरकार में दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है पर हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रोफेसर रतन लाल को गिरफ्तार किया। उन्हें सरकार को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव होता है तो अनुसूचित जाति के लोगों का ध्यान रखा जाता है। नहीं तो मुंह खोलने पर जेल में बंद कर दिया जाता है।
उधर, लविवि के महमूदाबाद छात्रावास में चंद्रशेखर के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ। पहले ये छात्र गेट नंबर 8 के पास प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने एहतियातन विवि के सभी गेट बंद किये हैं। आई कार्ड देखकर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।