फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandrashekhar Azad meets to Dr Ravikant in Lucknow University.

LU:डॉ. रविकांत से मिले भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, बोले- एक सप्ताह में न लिखी एफआईआर तो घेराव करेंगे

Thu, 26 May 2022 01:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 May 2022 01:55 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 10 मई को किए गए उग्र प्रदर्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad meets to Dr Ravikant in Lucknow University.
डॉ. रविकांत से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर पर एक डिबेट में विवादित बयान देकर चर्चा में आए लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ विश्वविद्यालय में मुलाकात की।

विज्ञापन


आजाद की इस मुलाकात को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस का माहौल गर्म हो गया। मुलाकात के बाद आजाद ने कहा कि 10 मई को हुए उग्र प्रदर्शन में अगर एक सप्ताह में एफआईआर दर्ज न की गई तो जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  डॉ. रविकांत ने जो बयान दिया है वो एक किताब के संदर्भ से कहा है। भाजपा सरकार में दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है पर हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रोफेसर रतन लाल को गिरफ्तार किया। उन्हें सरकार को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव होता है तो अनुसूचित जाति के लोगों का ध्यान रखा जाता है। नहीं तो मुंह खोलने पर जेल में बंद कर दिया जाता है।

उधर, लविवि के महमूदाबाद छात्रावास में चंद्रशेखर के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ। पहले ये छात्र गेट नंबर 8 के पास प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने एहतियातन विवि के सभी गेट बंद किये हैं। आई कार्ड देखकर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed