फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandradev Dixit will receive the Dr. Harivansh Rai Bachchan Award

Lucknow News: चंद्रदेव दीक्षित को मिलेगा डॉ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार

Tue, 17 Mar 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Chandradev Dixit will receive the Dr. Harivansh Rai Bachchan Award
चंद्रदेव दीक्षित
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान इस बार साहित्यकार चंद्रदेव दीक्षित को डॉ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार देगा। उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। समारोह का आयोजन गोमतीनगर के विशालखंड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 22 मार्च को होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस में रेडियो केंद्र अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त चंद्रदेव दीक्षित साहित्य लेखन में बराबर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बताया कि काव्य संग्रह संवेदना के मोती के लिए उनका इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। डंडइया बाजार क्षेत्र निवासी चंद्रदेव की पत्नी डॉ. शोभा दीक्षित भावना भी लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने अमीर खुसरो पुरस्कार के लिए वरिष्ठ साहित्यकार विनोद शंकर शुक्ला का चयन किया है। उन्होंने बताया कि खंड काव्य बरवै विनोद के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इस पुरस्कार की राशि भी एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed