यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज और कल निरस्त रहेगी ये एक्सप्रेस, बदले रूट से चलेंगी बिहार की पांच ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
02331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही, इसलिए बुधवार को लखनऊ नहीं आएगी। गुरुवार को 02332 हिमगिरि एक्सप्रेस जम्मूतवी से रद्द रहेगी और शुक्रवार को लखनऊ नहीं आएगी। 03307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस बुधवार को भी लखनऊ से चलकर अम्बाला कैंट तक ही जाएगी।
वापसी में वहीं से लखनऊ के लिए चलेगी। अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस बुधवार और गुरुवार को अम्बाला कैंट से ही दिल्ली होकर लखनऊ आएगी। 02237 वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस बुधवार को भी लखनऊ से रवाना होकर सहारनपुर में रद्द होगी। वापसी में ये ट्रेन सहारनपुर से ही चलेगी। अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट बुधवार को सहारनपुर से चलेगी। कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस गुरुवार को अम्बाला कैंट में रद्द होगी। पटना, अमृतसर अर्चना एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार को सहारनपुर तक जाएगी।
दिल्ली मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 व 22 नवंबर को बदले हुए रूट से चलेगी
04185 ग्वालियर बरौनी फेस्टिवल, 04186 बरौनी ग्वालियर स्पेशल,02566 नई दिली -दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 18, 19, 21 और 22 नवंबर को बदले रुट गोरखपुर कैंट कप्तानगंज थावे सीवान से चलेगी। 04407 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 19 और 21 नवंबर को और 04030 दिल्ली मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 व 22 नवंबर को इसी बदले हुए रूट से चलेगी।