{"_id":"6a46d1d6fff334ef08095557","slug":"chances-of-light-showers-today-as-well-humidity-to-rise-over-the-next-two-days-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1811173-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज भी हल्की फुहारों के आसार, फिर दो दिन बढ़ेगी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज भी हल्की फुहारों के आसार, फिर दो दिन बढ़ेगी उमस
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह शहर में हुई बारिश और उसके बाद आसमान में छाई धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार तड़के हुई बारिश से मौसम में नरमी आई। बादलों की आवाजाही और फुहारों के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इससे कई दिनों के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और मौसम सुहाना बना रहा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को भी लखनऊ में देर-सवेर हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। हालांकि, इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी लेकिन बारिश कम होने से उमस और गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। 5 जुलाई के बाद मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस घटकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

बृहस्पतिवार की सुबह शहर में हुई बारिश और उसके बाद आसमान में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला