{"_id":"696a6eddd935aae1440c288458d474bf","slug":"chance-for-rail-development-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल विकास निगम को मिलेगा मेट्रो में बड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल विकास निगम को मिलेगा मेट्रो में बड़ा काम
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग से पीलीभीत तक रेलवे लाइन को मीटर गेज (छोटी लाइन) से ब्रॉड गेज (बड़ी लाइन) में परिवर्तन का काम करने वाली एजेंसी रेल विकास निगम को लखनऊ मेट्रो निर्माण में भी बड़ा काम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की यह कंपनी कोलकाता मेट्रो में भी खासी मदद कर रही है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष अपने काम के विवरण का प्रस्तुतिकरण शुक्रवार को किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ मेट्रो परियोजना में काम करने की इच्छा व्यक्त की। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच में सहमति बनती नजर आ रही है।
पढ़ें- नियम-कानून ताक पर रख चल रहे दो अस्पताल सील
विज्ञापन
रेल विकास निगम लखनऊ से जुड़ी रेलवे की करीब 700 करोड़ रुपये की परियोजना का काम कर रहा है।
लगभग 290 किमी लंबे ऐशबाग पीलीभीत रेलवे रूट को छोटी से बड़ी लाइन में बदला जा रहा है।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर एमडी सतीश अग्निहोत्री ने सीएम अखिलेश यादव से शुक्रवार दोपहर मुलाकात की।
इस दौरान साथ में मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव सीएम राकेश गर्ग,प्रमुख सचिव आवास सदाकांत और सचिव आवास और मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में कंपनी के एमडी ने अपने कार्यों से संबंधित प्रस्तुतिकरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री को बताया कि वे किस तरह से कोलकाता मेट्रो,डीएमआरसी के लिए और बाकी पूरे देश में रेलवे से जुड़े काम कर रहे हैं।
उनका यह प्रस्तुतिरकरण मुख्यमंत्री ने सराहा है इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी को लखनऊ मेट्रो से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।